RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 अक्टूबर।आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कठौतिया घाट, छठ तालाब दीभा, हरलाल तालाब सहित अन्य प्रमुख घाटों पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार तथा चतरा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं भीड़-नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को घाटों पर समुचित सफाई अभियान चलाने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से घाटों के आसपास प्रभावी पुलिस बल की तैनाती, गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और हर संभव सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व आस्था और लोकपरंपरा का पर्व है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दिए निर्देश।

rktvnews

रामगढ़:JSLPS के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट में भर्ती कैम्प सह टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:समाहर्त्ता, भोजपुर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment