RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, संबद्ध स्कूल/कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र तय करने हेतु एक समिति की बैठक की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 दिसंबर।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य, विज्ञान) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, संबद्ध स्कूल/कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र तय करने हेतु एक समिति की बैठक की। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण एवं मूल्यांकन केंद्रों के चयन को लेकर बैठक में तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व की परीक्षा केंद्रों और वर्तमान की परीक्षा केंद्रों की भी समीक्षा की गई तथा कुछ नए परीक्षा केंद्रों को चयनित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की उपयुक्तता संबंधी रिपोर्टों की जांच की गई, जिसमें कक्ष क्षमता, विद्युत सुविधा, परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक अन्य सुविधाओं का परीक्षण किया गया तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, गिरिडीह, कोडरमा, माननीय विधायक प्रतिनिधि, धनवार, गिरिडीह, बगोदर, गांडेय, जमुआ और डुमरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:छात्र नेता कृष्णा तिवारी को मिली छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव की कमान।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी! वर्तमान अभियान में अब तक कुल 160 दुकानों को हटाया गया।

rktvnews

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के संगठन निर्माण की रफ्तार तेज, फिर उठी ओबीसी के लिए 27 आरक्षण की मांग।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद युग-निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा प्रखंड का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment