RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

गांव गरीब चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।सदर अस्पताल आरा के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि सामूहिक रूप से गांव गरीब चेतना मंच के तत्वावधान में मनाई गई।संचालन मंच के संस्थापक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
आगत अतिथियों में पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज,डॉ प्रतीक ,राजद नेत्री सोनाली सिंह,भोजपुर सिविल सर्जन,डॉ के एन सिंहा,निर्मल सिंह शक्रवार आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज गांधी जी नहीं होते तो हमलोग स्वतंत्रता महसूस नहीं करते।हम सभी को राष्ट्रपिता के दिखाए अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यकम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विदित हो की लगभग दो दशक पूर्व वर्तमान जदयू नेता व गांव गरीब चेतना मंच के संस्थापक डॉ राजेंद्र ने इकलौती गांधी जी की प्रतिमा को जनसहयोग से स्थापित किया और अब तक निर्बाध रूप से वहां कार्यक्रम आयोजित होते हैं।इस अवसर पर शामिल अन्य लोगों में अधिवक्ता सह समाज सेवी दीपक अकेला सहित कई समाजसेवी आदि थे ।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:योगाचार्य नंदकिशोर सोनी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुस्तक भेंट की।

rktvnews

आज भी धार्मिक जुलूसों में हनुमान जी के रूप में दिखते है “राम बाबू चौरसिया”।

rktvnews

कटिहार:PK ने जन सुराज को मिल रहे अपार जन समर्थन पर कहा – ये 30 बरस की छटपटाहट है, बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता है इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं।

rktvnews

गिरीडीह:SIR-2026 अभियान में तेजी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं पहुंचे घर-घर, आज शाम तक शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश।

rktvnews

विश्व स्तनपान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन किया गया,छः माह तक के नवजात शिशु के लिए स्तनपान सम्पूर्ण आहार है!क्षेत्र में माताओं को व्यापक प्रचार – प्रसार कर करें जागरूक:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

भोपाल:103 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा मिलने पर आयोग को दिया धन्यवाद।

rktvnews

Leave a Comment