RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका नए कलेवर में हुई जारी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 4 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश विवरणिका का विमोचन 4 जुलाई को कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह विवरणिका विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। यह न केवल विश्वविद्यालय की संरचना को दर्शाती है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर में सहयोगी रहेगी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी एवं सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रवेश विवरणिका में विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक जानकारियों को समाहित किया गया है। इसमें विश्वविद्यालय के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के साथ-साथ विभिन्न संकायों एवं उनके अंतर्गत संचालित विभागों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सुविधाएं

विवरणिका में संग्रहालय, सभागार, योग केंद्र, व्यायामशाला, ग्रंथालय, दृश्य-श्रव्य प्रभाग एवं कंप्यूटर केंद्र जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया गया है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी। प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी भी विवरणिका में सम्मिलित की गई है, जिससे विद्यार्थीगण समसामयिक शैक्षणिक परिवर्तनों से अवगत हो सकें। इस वर्ष विवरणिका को डिजिटल रूप में भी सुलभ बनाया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण लिंक एवं बारकोड प्रदान किए गए हैं, जिनके माध्यम से वे अपने मोबाइल पर ही आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की विभागवार सूची भी विवरणिका में दी गई है, जिससे विद्यार्थीगण संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकें।

Related posts

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

गोपलगंज:जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि मेहता ने मूंग बीज के फसल एवं मक्के की खेती का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जुलाई 26

rktvnews

सीएजी ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment