RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर मे महिला को बेहोश करके लिया गहना व नगदी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित शाहपुर-करनामेपुर बस स्टैंड के पास एक महिला को अचेत करके उसका आभूषण और नगदी ले लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम बस स्टैंड के पास पीड़ितों से मिलकर उनको शाहपुर थाना ले गए और मामले की जानकारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत को दी। इस संबंध में पीड़ित महिला ललिता देवी ने शाहपुर थाना मे दिए अपने आवेदन में लिखा है कि मैं अपने पति कोमल प्रसाद के साथ अपने रिश्तेदार के यहाॅ शादी में जाने के लिए अपने गाँव से शाहपुर बस स्टैंड पहुॅची। मेरे पति एक दुकान के पास मुझे बैठा कर लीलारी गाँव किसी काम से चले गए। इसी बीच दो अपरिचित लोग आये और कुछ सुंघा कर मुझे अचेत कर दिया तथा मेरे दोनों कान का झुमका, तीन सोने का जीउतिया एवं 3500 रूपया नगद लेकर चंपत हो गये। ललिता देवी और उनके पति कोमल प्रसाद बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ढोढनपुरा गाँव के रहने वाले हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जाॅचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

 

Related posts

नक्सवोमिका (होमियोपैथी)

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:डा चुन्नन कुमारी बनी हिन्दी विभागाध्यक्ष!विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास करुंगी:डा चुन्नन कुमारी

rktvnews

संवेदनशील बूथों की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर और एसपी ने ली बैठक!बॉर्डर एरिया में मॉनिटरिंग बढ़ाने, नाकाबंदी मजबूत करने, कार्यवाहियों में बढ़ोतरी के निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:सी-विजिल एप से आमजन कर सकेंगे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत!100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment