RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मस्कट ओमान में जूनियर एशिया कप 2024

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)08 दिसंबर।जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन मस्कट ओमान में 7 से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में राज्य खेल अकादमी की महिला खिलाड़ियों ज्योति सिंह, अदिति स्लैमा और सोनम का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम में किया गया है। साथ ही भारतीय जूनियर हॉकी महिला टीम में सहायक प्रशिक्षक के लिए राज्य महिला अकादमी के हॉकी प्रशिक्षक का चयन किया गया है।
चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम में ज्योति सिंह टीम की केप्टन, अदिति स्लैमा गोलकीपर, सोनम फारवर्ड (अतिरिक्त खिलाड़ी) और नेहा रावत टीम की सहायक प्रशिक्षक के लिए चयनित की गई है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का चयन एफ.आई.एच. हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के लिए पात्र होंगे।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राज्य महिला हॉकी अकादमी की सभी चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और अथक खेल प्रदर्शन का ही परिणाम है जो आज देश जूनियर भारतीय टीम में चयनित होकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है।
प्रतियोगिता में देश भर की 10 टीमें प्रतिभागिता कर रही है जिन्हें पूल ए और पूल बी में रखा गया है। पूल ए में भारत, चीन, मलेशिया, थाईलेण्ड और बांग्लादेश पूल बी में साउथ कोरिया, जापान, चायनीज ताईपे हांगकांग चायन और श्रीलंका की टीम शामिल है।

Related posts

नीति-निर्माताओं में इच्छा शक्ति का अभाव अथवा असंवेदनशील दृष्टिकोण।

rktvnews

भोजपुर जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि,और लागत में कमी होती है : डॉ. नीरज कुमार

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

rktvnews

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

Leave a Comment