RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जून।भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र में मोदी सरकार के 12 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जिले भर मे विभिन्न कार्यक्रम हो रहा है। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल प्रदर्शनी का उदघाटन रविवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में प्रदर्शनी का अवलोकन बड़हरा विधायक सहित जिला पदाधिकारियों ने किया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसरित है। इन 12 वर्षो में देश हर विभाग मे विकास किया है।समाज के सभी वर्गो का विकास हुआ है। आज नरेन्द्र मोदी विश्वस्तरीय नेता में स्थापित हो चुके है।भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं विरासत को आगे बढाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 12 सालो का काल सुशासन,आत्मनिर्भर,गरीब कल्याण एवं विकसित भारत को बनाने वाला है। देश में गरीब,किसान, महिला एवं युवा इन चारो वर्गो का विकास से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होने कहा कि प्रदर्शनी 14 जून से 16 जून तक प्रदर्शित होगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: आरा के अम्बेडकर कॉलोनी के सफाई कर्मी मृतक बिरजु कुमार के परिजनों से मिले सासंद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

गढ़वा:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment