RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल: संपूर्ण रामायण का पाठ एवं पुस्तक “कैंसर से कैंसर तक संघर्ष” का विमोचन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)07 दिसंबर।आज शुभालय पर्ल्स में प्रोफेसर अर्जुनदास खत्री के द्वारा लिखित लघु रामचरित का पारायण किया गया जिसमें समस्त कॉलोनी वासी सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकार उपस्थित रहे। संगीतमय गायन में दिवाकर कोतवाल एवं भुवन चंद्र भट्ट के साथ ही कई लोगों ने भागीदारी की।
रामायण पाठ और प्रसाद वितरण उपरांत कलामंदिर के अध्यक्ष डॉ गौरीशंकर शर्मा गौरीश, निराला सृजनपीठ की निदेशक डॉ साधना बलवटे, वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, हरिबल्लभ शर्मा हरि, सीमा हरि शर्मा, राजेंद्र गट्टानी विनोद कुमार जैन, बिहारीलाल सोनी, राममोहन चौकसे, प्रेमचंद गुप्ता, चरणजीत सिंह कुकरेजा, घनश्याम मैथिल अमृत के कर कमलों से श्री खत्री द्वारा लिखित कृति “कैंसर से कैंसर तक” का विमोचन किया गया।
ज्ञातव्य हो कि अर्जुनदास खत्री पहले एक बार कैंसर से पूरी जीवटता से लड़े और विजय पाई। अभी फिर से वे लंग्स कैंसर से बहादुरी के साथ सफलता पूर्वक जूझ रहे हैं। इस लड़ाई में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सभी कॉलोनीवासी एवं साहित्य जगत उनके साथ खड़ा है। इस पुस्तक में श्री खत्री को कैंसर से लड़ने में जो भी अनुभव हुए उनको रेखांकित किया गया है। इस कृति से समाज के अन्य कैंसर से जूझ रहे लोगों को अनुभव का लाभ मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा। अपने उद्बोधन में गौरीश जी ने कहा कि संक्षिप्त रामचरित एवं यह पुस्तक लिखकर खत्री जी ने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। हम सभी उनके कैंसर मुक्त होने की कामना करते हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था में श्रीमती खत्री एवं उनके पुत्र पूरी तरह से साथ रहे।

Related posts

भोजपुर: कटाव से गांव का अस्तित्व समाप्ति की कगार पर ,लोग बना रहें पूंजी : मनोज सिंह

rktvnews

भोजपुर: आग और राग के महाकवि हैं दिनकर : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:सबके सहयोग से महाराजा कॉलेज शीघ्र ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा: प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में आयोजित 22वें पारसी महा और ओल चिकी शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘पुरालिपि एवं पुरालेख’ कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment