RK TV News
खबरें
Breaking News

चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान 19 दिसंबर, 2024 को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 दिसंबर।लोक शिकायतों के निवारण एवं सेवा वितरण में सुधार के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में आयोजित विशेष अभियान 4.0 का विकेन्द्रीकृत संस्करण है।
इस अभियान में 700 से अधिक जिला कलेक्टर भाग लेंगे और अधिकारी तहसीलों तथा पंचायत समिति मुख्यालयों का दौरा करेंगे। यह तीसरा अवसर है, जब भारत सरकार जन शिकायतों के समाधान एवं सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील स्तर पर राष्ट्रीय अभियान चलाएगी। प्रशासन गांव की ओर अभियान सुशासन के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन साबित होगा, जो भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
सुशासन सप्ताह 2024 का प्रारंभिक चरण 11-18 दिसंबर, 2024 तक शुरू होगा। सुशासन सप्ताह 2024 के कार्यक्रम को शुरू करने के लिए एक पोर्टल https://darpgapps.nic.in/GGW24 का उद्घाटन 11.12.2024 को किया जाएगा। यह एक सुव्यवस्थित पोर्टल होगा, जिसमें जिला कलेक्टर तैयारी और कार्यान्वयन चरणों के दौरान सुशासन की गतिविधियों तथा वीडियो क्लिप के साथ प्रगति अपलोड करेंगे।
कार्यान्वयन चरण में, जिला कलेक्टर समर्पित पोर्टल पर निम्नलिखित डेटा भी साझा करेंगे, जिसका निवारण 19-24 दिसंबर, 2024 की अवधि में किया जाएगा।
सेवा वितरण के अंतर्गत निपटाए गए आवेदन
राज्य शिकायत पोर्टलों पर शिकायतों का निवारण
सीपीजीआरएएमएस में शिकायतों का निवारण
ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई नई सेवाओं की संख्या
सर्वोत्तम सुशासन गतिविधियां
लोक शिकायत में सफलता की कहानियां
प्रत्येक जिले में 23 दिसंबर, 2024 को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नवाचार पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में संस्थानों के डिजिटल परिवर्तन और नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण के उद्देश्य से नवाचारों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Related posts

क्यों देना चाहिए इस्तीफा सेबी अध्यक्ष माधबी बुच को?

rktvnews

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

सुपारी विकास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 9000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध शराब बरामद।

rktvnews

गोपालगंज:सांसद डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण का किया वितरण।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद के दौरान गैर जीविका महिलाओं को भी जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जा रहा प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment