
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)24 जनवरी। गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
संस्थागत प्रसव आंकड़ों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि माह दिसंबर 2023 में 41 प्रतिशत, माह दिसंबर 2024 में 47 प्रतिशत है। सदर अस्पताल बक्सर में प्रसव में गिरावट हुई है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बनाते हुए प्रगति प्राप्त करें।
समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया कि कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा संस्थागत प्रसव में शून्य प्रतिवेदन समर्पित किया गया है, जो संदेहास्पद है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ अविलंब बैठक कर प्रसव आंकड़ों को अद्यतन करें।
चिकित्सक रोस्टर की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्रों के कई चिकित्सक द्वारा रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है। सिविल सर्जन बक्सर को अपने स्तर से रोस्टर की समीक्षा करेंगे एवं निर्बाध ओ०पी०डी० संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
सदर अस्पताल बक्सर में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में 71 Case में से 85 प्रतिशत Case में मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। 15 प्रतिशत रेफरल एवं मृत्यु दर में सुधार/ कारवाई कर हुए शून्य करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए महिला बंध्याकरण हेतु 120 का लक्ष्य दिया गया है। निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप चिकित्सकों के कार्य की निरंतर समीक्षा करने, जन उपयोगी योजनाओं का फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रसारित करने का निर्देश दिया गया।
कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की समीक्षा के क्रम में पाया गया की मां दिसंबर में 09 कुपोषित बच्चों को सुविधा प्रदान की गई है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा बताया गया कि प्रगति लाने हेतु आर०बी०एस०के० की टीम का गठन किया गया है। निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में भ्रमण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।
सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि टेली कंसलटेंसी सेवाओं की प्रदायगी में जिन सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धि 20 से कम अथवा संतोषजनक नहीं है। वैसे केंद्रों की जाँच करते हुए कार्रवाई करेंगे।
टी०बी० मुक्त पंचायत की समीक्षा के क्रम में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि कुल 136 पंचायतों में से लगभग 55 पंचायत को टी०बी० मुक्त करने की कार्य योजना तैयार की गई है। निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करें।
सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमराँव में बायो मेडिकल वेस्ट, अन्य वेस्ट संग्रहण हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करेंगे।
सिविल सर्जन बक्सर को NQAS, LaQshya, कायाकल्प सर्टिफिकेशन प्राप्त करने हेतु कार्य योजना बनाते हुए सभी अवयवों में प्रगति प्राप्त करेंगे।
सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव के चिकित्सकों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह सभी मापदंडों पर बैठक करते हुए बैठक से संबंधित कार्यवाही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
