RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )06 दिसम्बर।भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

rktvnews

नवादा: नाम निर्देशन पत्र की संविक्षा में 17 में से कुल 8 पाए गए सही।

rktvnews

व्यंग्य:विश्व गुरु न सही, विश्व मित्र तो मान लो यारो!

rktvnews

महेन्द्रगढ़:राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने किया 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने की आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

देहरादून:कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों को ले आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment