RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ माकपा का 8वां राज्य सम्मेलन 19-20 को विश्रामपुर में।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )05 दिसंबर।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 8वां राज्य सम्मेलन 19-20 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के कोयलांचल विश्रामपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में 150 से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
राज्य सचिव एम के नंदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में पार्टी के अखिल भारतीय केंद्र से पोलिट ब्यूरो सदस्य रामचंद्र डोम तथा तपन सेन और राज्य प्रभारी, केंद्रीय सचिवमंडल सदस्य जोगेंद्र शर्मा भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के पिछले तीन सालों के कामकाज की समीक्षा और आगामी तीन सालों के लिए पार्टी की दिशा का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की नई राज्य समिति और पार्टी के अप्रैल में होने जा रहे महासम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जायेगा।
माकपा सचिव ने बताया कि राज्य सम्मेलन के पूर्व पार्टी के सभी जिला सम्मेलन, लोकल सम्मेलन और ब्रांचों के सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जनतांत्रिक ढंग से नेतृत्व का निर्वाचन संपन्न हो चुका है।

Related posts

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 44 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं कि समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

परेशानी होती है जब लोग कहते हैं ,ये export के लिए है; क्यों ? सबसे अच्छा तो हमको खाना और पहनना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

आरा संसदीय चुनाव में भाजपा संगठनहीन और दिशाहीन दिखी :सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment