RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:चौंगाई प्रखंड के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 दिसंबर। बुधवार को बक्सर जिला के प्रखंड चौगाईं के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाक कला प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
निदेशक, मध्याहन भोजन योजना बिहार पटना के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य है कि रसोईया बेहतरीन ढंग से पोषण युक्त खाना बना सके, जिससे बच्चों को बेहतर से बेहतरीन ढंग का खाना मिल सके। इसमें सोमवार से लेकर शनिवार तक साप्ताहिक मेन्यू जो है, जो रसोइयों द्वारा तैयार किया गया है।
यह प्रतियोगिता मध्याहन भोजन योजना द्वारा निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू से बच्चों को पोषाहार तैयार करना है, जिसमें तीन समूह में रसोइयों को विभाजित करना है। एक समूह में कुल 10 रसोईया रहेंगी एवं सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार तीन दिन का जो निर्धारित मेन्यू है प्रत्येक समूह द्वारा बनाया गया।
निर्णायक मंडल जो इस विद्यालय एवं विभाग से संबंधित है। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तर के अधिकारी रहते हैं। इसमें बच्चों के समूह से भी रहते हैं एवं जिला के जो सम्मानित शिक्षक समूह से हैं उनमें से भी रखा जाता है। खाना कितना स्वादिष्ट है इससे संबंधित निर्णायक मंडल मार्किंग करते हैं।
इस तीनों समूह में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन करते हुए समूह के सभी रसोइया को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूह को 2000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1000 रूपये तथा सभी समूह के रसोईया को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के द्वारा तीनों समूह के रसोइयों को प्रोत्साहन राशि एवं सभी समूह के रसोइयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याहन भोजन योजना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला साधन सेवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी के द्वारा इस प्रतियोगिता में शामिल रसोइयों को प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

भोजपुर:भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर की भक्त प्रह्लाद की रक्षा स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह के अवसर पर “मदर इंडिया” फिल्म का विशेष प्रदर्शन।

rktvnews

गढ़वा:बेरोजगार युवक यूवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

चितौड़गढ़:प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा 10 मिनट में टंगवाए गए 250 परिण्डे।

rktvnews

चतरा:जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment