RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का किया गया गठन।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)06 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्वाचनों की शुचिता बनाए रखने के प्रयोजनार्थ एतद् द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्चों, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही एवं आदर्श आचार संहिता संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन पर निगरानी रखने के लिए उड़न दस्तों का गठन करने का निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत दरभंगा जिला में अद्यतन निर्देश के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए तत्काल प्रभाव से विधान सभावार उड़न दस्ता दल (एफ.एस.टी) का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता दल निर्वाचन की घोषणा की तारीख (प्रेस नोट) से सक्रिय हो जाती है।
उन्होंने कहा कि78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राकेश सिंह यादव, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान, अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के साथ-साथ प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा अंचलाधिकारी, बिरौल की प्रतिनियुक्ति प्रतिनियुक्ति की गई है।
79-गौड़ाबौराम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अशुतोष सनी, अंचलाधिकारी, किरतपुर के साथ-साथ अंचलाधिकारी, गौड़बौराम एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, गौड़ाबौराम की प्रतिनियुक्ति की गई है।
80-बेनीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बेनीपुर के साथ-साथ प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बिरौल एवं बहेड़ी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
81-अलीनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, अलीनगर, घनश्यामपुर एवं तारडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।
82-दरभंगा ग्रामीण विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, मनीगाछी एवं दरभंगा सदर तथा प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, मनीगाछी की प्रतिनियुक्ति की गई है
83-दरभंगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बहादुरपुर, राजस्व पदाधिकारी, बहादुरपुर तथा प्रखण्ड सहकारिता प्रचार पदाधिकारी, दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की गई है।
84-हायाघाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, बहेड़ी, हायाघाट एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, हायाघाट की प्रतिनियुक्ति की गई है।
85-बहादुरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, हनुमाननगर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी हनुमानगर, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बहादुरपुर, प्रखण्ड सहकारिता प्रचार पदाधिकारी, बहादुरपुर तथा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बहादुरपुर की प्रतिनियुक्ति की गई है।
86-केवटी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, केवटी, सिंहवाड़ा, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, केवटी के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी, सिंहवाड़ा मुकेश कुमार एवं अमर कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।
87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी, जाले, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सिंहवाड़ा, जाले के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी, सिंहवाड़ा चंद्रकान्त कुमार एवं चंद्रभुषण कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उल्लेखनीय है कि उड़नदस्ता दल(एफ.एस.टी) का दायित्व मुख्य कर्तव्य :- *आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों और सम्बद्ध शिकायतों के सभी मामलों, डराने, धमकाने, असामाजिक तत्वों, मदिरा, हथियार एवं गोला बारूद तथा निर्वाचकों को रिश्वत देने के प्रयोजनार्थ भारी मात्रा में नकदी को लाने-ले जाने की सभी शिकायतों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दल द्वारा उपगत या अधिकृत निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल है।
आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने के उपरान्त, राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले प्रमुख रैली, सार्वजनिक बैठकें या अन्य बड़े खर्चों की वीडियो निगरानी दल की सहायता से वीडियोग्राफी करना।
इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर उनकी जाँच करना, निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जाँच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटनास्थल पर भेजना एवं उनके द्वारा कृत कार्रवाई की निगरानी करनी है।
उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के सतत संपर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भाेजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं संघ प्रतिनिधियों के बीच मैराथन वार्ता!सैद्धांतिक रूप से मांगों को मानने के बाद असहयोग आंदोलन स्थगित,सोमवार से सभी ड्यूटी पर रहेंगे: चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अप्रैल 25

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने शिलांग में उत्तर पूर्वी आयुर्वेद और होम्योपैथी संस्थान के छह नए भवनों का उद्घाटन किया

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 1942 भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों सहित कारगिल युद्ध के शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आँगन की मिट्टी को संग्रहित किया गया।

rktvnews

जन विश्वास महारैली में आई लाखों की भीड़ ने तेजस्वी की जनता मे बढ़ी लोकप्रियता का जगाया विश्वास:प्रदेश राजद उपाध्यक्ष लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment