RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर बड़हरा के सिन्हा में विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी,प्राथमिकी दर्ज।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।बड़हरा प्रखंड के सिन्हा थाना सिन्हा स्थित  प्राथमिक विद्यालय टू में शीतकालीन अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सैनी ने सिन्हा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है । दर्ज प्राथमिकी में प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया है की शीतकालीन अवकाश के कारण विद्यालय कई दिनों से बंद था। एक जनवरी को जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि अलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया है तथा कार्यालय में रखे सामान बिखरे पड़े हैं।चोरों ने विद्यालय से चार टैब, आवश्यक कागजात, मध्याह्न भोजन बनाने में प्रयुक्त बर्तन, मरकरी, मेडिकल सामग्री सहित अन्य उपयोगी सामानों की चोरी कर ली है। चोरी से विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में चिकित्सको ने निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव की शानदार शुरुआत।

rktvnews

बिहार: बक्सर डीएम की अध्यक्षता में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:77वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाईः मंत्री हफीजुल हसन

rktvnews

पटना:आधुनिक चिकित्सा-विज्ञान का अनिवार्य हिस्सा है फ़िज़ियोथेरापी।

rktvnews

औरंगाबाद:जिला समन्वय समिति बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment