RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहार के गो खिलाड़ियों ने मेजबान मध्यप्रदेश को हराकर जीता स्वर्ण पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।महू, इंदौर , मध्य प्रदेश के शिक्षक सदन में इंडो एमाच्यूर गो एसोसिएशन एवं गो गेम डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 15 से 17 नवंबर 24 तक द्वितीय सीनियर पुरुष महिला राष्ट्रीय गो चैंपियनशिप, 2024- 25, का आयोजन हुआ। प्रथम सब जूनियर और जूनियर बालक बालिका गो चैंपियनशिप,2024-25,तथा द्वितीय सब जूनियर एवं जूनियर पेयर गो चैंपियनशिप, 2024-25 के महिला और पुरुष सीनियर वर्ग के टीम इवेंट एवं जूनियर की बालक एवं बालिका वर्ग में बिहार के गो खिलाड़ियों ने मेजबान मध्यप्रदेश को हराकर अपने प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
इसकी जानकारी दल के साथ चीफ ऑफ द मिशन के रूप में डॉ विजयेश ने दी। गो एसोसिएशन ऑफ बिहार की अध्यक्ष डॉ कांति सिंह ने बताया कि इस जीत के साथ बिहार की टीम ने ओवर ऑल चैंपियन होने का भी खिताब अपने नाम किया।विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री सह स्थानीय विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के सिंगल पुरुष वर्ग में तेलंगाना के मोहम्मद रयान को स्वर्ण पदक हासिल किया।जबकि बिहार के खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
19× 19 बोर्ड के सिंगल मुकाबले में बिहार के चन्दन कुमार ने हरियाणा के जगदीश असीजा को दिलचस्प मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग की सिंगल सीनियर स्पर्धा में बिहार की अनविता ने आंध्र प्रदेश की एम निहिता को पराजित कर के स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं जूनियर पेयर वर्ग में तमिलनाडु की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को हराकर गोल्ड प्राप्त किया जबकि जम्मू कश्मीर के आर्यना एवं सुशांत की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार की पुरुष टीम आयुष दुबे, ताशु कुमार, यश मिश्रा अमृत राज दुबे,देवाशीष तिवारी , चन्दन कुमार ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया जबकि महिला टीम में शामिल अनविता सिंह, आकांक्षा कुमारी,इकरा जरीन, आकर्षिता,जिया शर्मा, नीतू कुमारी ने अपने सामूहिक प्रदर्शन के बदौलत अपने प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।अपने कुशल प्रशिक्षण कौशल से खिलाड़ियों को इस जीत तक पहुंचाने में राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक चन्दन कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिहार को मिली इस सफलता पर महापौर श्रीमती इंदु देवी,बीडी सिंह,सूर्यभान सिंह, आलोक अंजन,मार्कण्डेय सिंह सहित तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Related posts

एनएचएआई ने ब्लैकलिस्टिंग के लिए ‘ढीले फास्टैग’ की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को मजबूत किया।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हो रहे हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का जारी किया निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के पोस्टर का किया विमोचन ,सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त को भेंट किया पोस्टर।

rktvnews

युवा राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment