यह चुनाव सरकार बनाने और सांसद चुनने का नही है ,यह चुनाव बिहार और देश के विकास का है: विजय सिन्हा
आर के सिंह देश में है लोकप्रिय , इनका विकास कार्य सभी जगह दिखता है: उपेंद्र कुशवाहा
आरके सिंह को एक एक वोट मेरे पिता के प्रति होंगी सच्ची श्रद्धांजलि: चिराग पासवान
एनडीए गठबंधन ही असली गठबंधन बाकी है स्वार्थी गंठबंधन: उमेश कुशवाहा
1985 के बिहार से आज के बिहार में बहुत परिवर्तन है: जीतनराम मांझी
भोजपुर की जनता मेरे दिल में बसती,मैं हमेशा जिले के विकास का प्रयत्न करता हूं : आर के सिंह
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।आज आरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा।
नामांकन के पहले प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आरण्य देवी मां की विधिवत पूजा अर्चना की।पूजा के बाद प्रत्याशी खुली जीप से माँ आरण्य देवी स्थान से बड़ी चौक,गोपाली,चौक,जेल रोड,शिवगंज,मोड़,मठिया, महादेवा होते हुए नामांकन जनसभा स्थल वीर कुँवर सिंह स्टेडियम रमना पहुंचे।इस दौरान समर्थित जनता का भरपुर आशीर्वाद मिला एवं फुल की बारिश कर अपने जनप्रिय नेता का स्वागत किया।
आर के सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर जनता और उपस्थित नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर नामांकन के लिए निकल गए।
नामांकन जनसभा मे एनडीए घटक दलो के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा,पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा(रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह,प्रेम कुमार,हरी सहनी,मंत्री संतोष कुमार सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, आरा मेयर इंदु देवी,उपमेयर पुनम देवी,अनील शर्मा, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव,सुनील पांडेय,मुनी देवी,संजय टाईगर, पूर्व विधानपार्षद हुलास पांडेय,संतोष पाठक,कौशल विद्यार्थी, सुषुमलता कुशवाहा, संजय मेहता, कन्हैया सिंह,उदय सिंह,जितेन्द्र पांडेय,संजय कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, शम्भु चौरसिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा (रामविलास)जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा और अन्य नेतागण मंच पर आसीन थे।
जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया।
जनता को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इस भारत के नवनिर्माण के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को यशस्वी बनाया। मोदी जी के नेतृत्व मे देश 12 वें अर्थव्यवस्था से पाँचवे स्थान पर पहुंच गया। मोदी जी ने कहा है कि भारत को सोने की चिड़िया नही,सोने का शेर बनाना है,ताकि दहाड़ता रहे और किसी विदेशी आक्रांताओं की नजर फिर से भारत पर न पड़े। उन्होने कहा कि मोदी जी और नीतीश जी ने तय किया है कि बिजली बिल शुन्य किया जाएगा।सोलर एनर्जी को बढावा मिलेगा। उन्होने जोर दे कर कहा कि अब लालटेन युग खत्म हो गया है,एलईडी युग आ गया है। माले मुड़ीकटवा पार्टी है, जो पूरे समाज मे अशांति फैलाता है। उन्होंने कहा कि आर के सिंह को वोट दे कर मोदी जी को मजबुत करना है। मोदी काल मे काम करने की गारंटी है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि 2000 तक बिहार मे एक भी व्यक्ति को आरक्षण नही मिला। नीतीश कुमार के काल मे महिला, पिछडो़, अतिपिछड़ों, दलित सभी को आरक्षण मिला। लालू यादव ने केवल अपने परिवार को आरक्षण देने का काम किया।
उन्होंने दावा किया कि 2025 विधानसभा चुनाव मे सात निश्चय पार्ट 2 से 29 लाख तक नौकरी दे कर ही वोट मांगने आएँगे।
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नही और न ही सांसद चुनने के लिए है।यह चुनाव देश को विकसित और बिहार के विकास और सम्मान के लिए है। उन्होने कहा कि आर के सिंह ने बिहार ही नही,पूरे देश के अंधकार को समाप्त कर घर-घर बिजली पहुंचाया।मोदी जी ने हरेक घर की सुविधा की गारंटी दी।
वहीं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि एक-एक वोट आर के सिंह को दे कर प्रधानमंत्री मोदी जी के हाँथो को मजबुत बनाएँ और चार सौ पार एनडीए की सीट सुनिश्चित करे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मै 1985 से विधायक था और उस समय की बिहार और आज की बिहार मे बहुत अंतर है। केन्द्र मे मोदी जी और बिहार मे नीतीश जी की सरकार ने विकास की बयार बहाई है।आज पूरे देश का मान-सम्मान विश्व मे बढा है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज घर-घर पहुंच गए है।आपका सांसद पूरे देश मे लोकप्रिय है।इनका विकास का काम सभी जगह दिखता है।
वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन ही असली गठबंधन है,बाकी तो स्वार्थी गठबंधन है। देश मे मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार सबसे अधिक विकास करने वाली सरकार है। पूरा एनडीए एकजुटता के साथ मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनायेगा और बिहार मे चालीस के चालीस सहित देश मे चार सौ पार सीटे एनडीए को आएँगी।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने जनता से आशीर्वाद लेते हुए एनडीए के समस्त नेताओं का नामांकन मे आने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होने कहा कि भोजपुर की जनता मेरे दिल मे बसती है और मै हमेशा जिला का विकास करने का प्रयत्न करता हूँ।मैने दस वर्षो मे जितना काम किया,आरा की जनता बखुबी जानती है और उनका प्यार और स्नेह देखकर मुझे विश्वास है कि इस बार मुझे रिकॉर्ड मतो से जीत मिलेगी।मैने दस वर्षो मे बहुत विकास कार्य किया है,लेकिन अभी भी जिला मे मुझे कार्य करना है,जिसे अवश्य पूरा करूँगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व मे देश का मान सम्मान जिस प्रकार बढ़ाया है,अभी तक ऐसा कभी नही हुआ। इस बार देश मे चार सौ पार सीटे आएगी जिससे देश मजबुत,सुदृढ,और विकसित बनेगा।हम तीसरी अर्थव्यवस्था दो वर्षो मे बन जाएँगे और महाशक्ति भी बनेंगे।
कार्यक्रम मे एनडीए घटक दलो के नेताओं, कार्यकताओ सहित आम जनता शामिल हुई।



यह चुनाव सरकार बनाने और सांसद चुनने का नही है ,यह चुनाव बिहार और देश के विकास का है: विजय सिन्हा
आर के सिंह देश में है लोकप्रिय , इनका विकास कार्य सभी जगह दिखता है: उपेंद्र कुशवाहा
आरके सिंह को एक एक वोट मेरे पिता के प्रति होंगी सच्ची श्रद्धांजलि: चिराग पासवान
एनडीए गठबंधन ही असली गठबंधन बाकी है स्वार्थी गंठबंधन: उमेश कुशवाहा
1985 के बिहार से आज के बिहार में बहुत परिवर्तन है: जीतनराम मांझी
भोजपुर की जनता मेरे दिल में बसती,मैं हमेशा जिले के विकास का प्रयत्न करता हूं : आर के सिंह