RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से माइक्रोन इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर माइक्रोन इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को गुजरात में लगाए जा रहे सेमीकंडक्टर प्लांट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्लांट में राजस्थान से कुशल इंजीनियर, टेक्नीशियन व ऑपरेटर्स को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान का युवा तकनीकी व उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने कौशल एवं कार्यकुशलता से हर क्षेत्र में विशिष्ठ पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से माइक्रोन इंडिया का समझौता करवाया जाए, जिससे आवश्यक प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार होने के साथ ही युवाओं को कम्पनी में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके।
प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने बताया कि माइक्रोन इंडिया के विश्व के विभिन्न देशों में प्लांट संचालित हैं। इन प्लांटों में भी प्रदेश के कौशल युक्त युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता है कि कम्पनी राजस्थान में स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक गुप्ता, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय सिद्धार्थ सिहाग, माइक्रो इंडिया के एसेंबली एवं टेस्ट ऑपरेशन ग्लोबल प्रमुख गुरशरण सिंह, निदेशक अमरिंदर सिद्धू मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:हरियाणा की मुर्राह भैंस दुनियाभर में प्रसिद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

भोजपुर: गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत महिला कॉलेज में “आओ गंगा को जानें एवं जल संरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

कोयला क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

बिहार:आपदा अलर्ट सिस्टम को बनाएं और अधिक मजबूत: संयुक्त सचिव

rktvnews

Leave a Comment