RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

राजस्थान:भांकरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुखद टैंकर हादसा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा।

एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज के दिए निर्देश।

मृतकों के परिवार एवं गंभीर घायलों को सहायता राशि की घोषणा।

पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 9166347551,8764688431, 7300363636

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा में हुए टैंकर हादसे में घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चल रहे राहत बचाव कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान श्री शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। राज्य सरकार इसकी उचित जांच करवाएगी। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले घायलों की जानकारी लेने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। श्री शर्मा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दुखद टैंकर हादसे में संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

गिरीडीह:लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश: मंत्री सुदीव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे पक्ष में मतदान करे जनता: सूर्यभान सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के साथ देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment