RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:आरती सिंह राव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य :स्वास्थ्य मंत्री

जल्द भरे जाएंगे 777 चिकित्सकों के पद : आरती सिंह राव

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)01 दिसंबर। शनिवार को हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। रविवार को लगभग 8 हजार कैंडिडेट परीक्षा देंगे। इनमें से 777 चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे। अब राज्य में चिकित्सकों की भर्ती का काम लगातार जारी रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को शहर के यादव धर्मशाला में एक दैनिक अखबार के चेयरमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
नारनौल के ट्रामा सेंटर के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही ट्रामा सेंटर का कार्य पूरा हो जाएगा तथा यहां पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इससे पहले रक्तदान शिविर के उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कार्य नहीं है। रक्तदान से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है अपितु जरूरतमंद परिवारों को भी समय पर रक्त की उपलब्धता होती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लगातार प्रयासरत है। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। नारनौल के नजदीक बन रहे कोरियावास मेडिकल कॉलेज भी जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में विकास कार्यों के मामले में नए आयाम छू रही है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में जाति-पाति की राजनीति को खत्म करके विकास की राजनीति की है।
इस मौके पर जिला प्रधान दयाराम यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: अगिऑंव विधायक महेश पासवान का हुआ अभिनन्दन,ग्रामीणों ने मांगपत्र भी सौंपा।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी-193 बड़हरा विधानसभा में सफल संचालन हेतु निदेशित किया गया।।

rktvnews

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सुबनसिरी निचली पनबिजली परियोजना का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:मोहम्मद साहब की याद में लायंस क्लब आरा आधुनिक के 22 सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने जगदीशपुर के दर्जनों गांवों में किया जनसम्पर्क।

rktvnews

मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद गाजीपुर का स्वास्थ्य विभाग है गूंगा- बहरा : इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

rktvnews

Leave a Comment