RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोन्नति की मांग पर कुलसचिव से वार्ता कर संतुष्ट दिखे कर्मचारीगण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 नवंबर। शुक्रवार को कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालय के कर्मचारी व प्रतिनिधि के साथ प्रोन्नति के संबंध में वार्ता हुई।चुकी प्रोन्नति का मामला वीकेएसयू के पदाधिकारीयों के संज्ञान में वर्षों से लंबित है। संघ द्वारा इस पर भी कई बार धरना प्रदर्शन हो चुके हैं।कर्मचारियों ने प्रोन्नति संबधी अपनी मांग को सीधे-सीधे कुलसचिव के समक्ष रखा । इन लोगों ने बताया कि आज तक कई कर्मचारी का जिस पद और स्थान पर नियुक्त हुए हैं आज तक उसी पद पर कार्यरत हैं जो सेवा संहिता के विरुद्ध है। कुलसचिव ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक रुख रखते हुए मांग का समर्थन और शीघ्र अच्छे परिणाम आने की बात बताई।उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के बाद सारी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिसमें प्रोन्नति समिति का संयोजक बनाना, कमेटी का गठन करना, समीक्षा बैठक कर प्रोन्नति की सारी प्रक्रिया पूरी कर कार्य का निष्पादन होगा। संभवत इसी साल होगा।बैठक में शशिरंजन ने प्रोन्नति के संबंध में सभी तथ्यों को रखा जिसे कुलसचिव ने स्वीकार किया। विश्वविद्यालय पदाधिकारी में केवल कुल सचिव प्रो रणविजय कुमार के साथ सुमन झा भी सभी कार्यवाही को देखा और सुना।
बैठक में चिन्मय प्रकाश झा,रमेश कुमार, अमित कुमार,राकेश कुमार,प्रेमजीत कुमार, भास्कर,शत्रुघ्न,सुधीर,अनिल कुमार, वेंकटेश प्रभाकर,अविनाश कुमार,अभिषेक पंकज, विकास कुमार,कौशल सिंह,राजकमल, राजेश ठाकुर,सुलोचन , मोहम्मद परवेज़ इत्यादि मौजूद रहे।कर्मचारी संतोषजनक वार्ता से प्रसन्नचित्त दिखे, सभी कॉलेज के लगभग 25 की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में स्वाधीनता दिवस सह श्रावणी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

पटना:नहीं रहीं ‘जीवन है तो’ की कवयित्री डा सविता मिश्र ‘मागधी’।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर : नदी मे पानी आने से निर्माणाधीन रूद्रनगर पुल का डायवर्सन बना खतरनाक।

rktvnews

Leave a Comment