RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केस से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )28 नवम्बर। बुधवार को आगामी 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा वादों के निपटारे को लेकर क्लेम केस से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने समीक्षात्मक बैठक किया।
एडीजे श्री कुमार ने अधिवक्ताओं से कहा कि निष्पादन योग्य चयनित दावा वादों में पक्षकारों के साथ समझौता करने की पहल करें।
वाद से संबंधित बीमा कंपनी के अधिकारी और दावाकर्ता के बीच समझौता कराने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि सुलह समझौता कर दावा वादों को लोक अदालत के जरिए निष्पादन कराना आसान है। इससे दावाकर्ता और बीमा कंपनी दोनों को फायदा है।
दावा कर्ता और बीमा कंपनियों के बीच बेहतर ढंग से सुलह समझौता कराने के लिए प्रि-काउंसलिंग की व्यवस्था भी किया गया है।
बैठक में क्लेम केस से जुड़े अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

21 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई।

rktvnews

अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका पर 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ की ऐतिहासिक शुरुआत : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर, तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment