
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अगस्त।जगजीवन कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की गठित सलाहकार समिति के सदस्यों की आवश्यक बैठक प्राचार्या प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में प्राचार्या कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहे।प्रो सिंह ने बैठक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की
वार्षिक कार्यक्रम का निर्धारण बैठक के माध्यम से किया जाता है। निर्धारित कार्यक्रम को विश्व विद्यालय में अनुमति के लिए भेजा जायेगा और सहमति के बाद ही कार्यक्रम संचालित होंगे।एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो नवारुण घोष ने एजेंडा को चर्चा के लिए रखा। समिति के विचारोंपररांत निम्नलिखित निर्णय लिए गए जिसमे चंदवा गांव को गोद लिया गया,एन एस एस कैलेण्डर के अनुसार कार्य होंगे,सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर विश्वविद्यालय के अनुमति के बाद लगेगा।
समिति में प्रो आभा सिंह,प्रो नवारूण घोष,प्रो राजीव नयन,प्रो असलम प्रवेज,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, कुमार वैभव व शक्ति प्रिंस स्वयं सेवक उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई।
