RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11 मार्च।आज प्रधानमन्त्री का स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों से संवाद का सजीव प्रसारण कार्यकम विकास भवन सभागार बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद की 66 लखपति दीदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रदेश में संचालित उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य के तहत ग्रामीण गरीब महिलाओं को सक्षम व प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरन्तर वृद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पहुँच बनाते हुए उनकी मासिक आय को सवंर्धन करना है। जिससे समूह की दीदियां लखपति दीदियों में शामिल हो गयी है। जनपद बागपत से 60 दीदियों ने ICAR पूसा नई दिल्ली में पहुंचकर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के मौके पर जिलाधिकारी ने पांच समूह की लखपति दीदियों से संवाद किया, जिसमे संगीता, दुर्गा स्वयं सहायता समूह, चोपड़ा महेशपुर (बागपत) से संवाद करने पर बताया गया कि समूह में जुड़ने से पहले हमारे पास कोई रोजगार न होने के कारण आमदनी का साधन नहीं था जिससे परिवार के भरण-पोषण में भी समस्या आ रही थी। समूह में कार्य करने के उपरान्त आज लगभग दो वर्ष के समय में ही अपनी आय पच्चीस हजार रूपये (25,000) प्रति माह होने का श्रेय मात्र और मात्र उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का है। आज मैं समूह सखी के साथ-साथ आटा चक्की, पचून की दुकान व ई०रिक्शा चलाना आदि कियाकलाप अपनाकर सामाजिक व शैक्षिक रूप से आगे बढ़ी हूँ। तथा समाज में मान सम्मान भी मिलने लगा है। अन्त में माननीय प्रधानमन्त्री जी के सोच को सलाम कर धन्यवाद करती हूँ गीता, रविदास स्वयं सहायता समूह, सिसाना (बागपत) से किये गये संवाद में गीता दीदी द्वारा अवगत कराया गया है कि 2019 में समूह गठन कर दीदियों के साथ रू० 100/- मासिक बचत व बैठक आदि कर कार्य करना प्रारम्भ किया। इससे पूर्व हमारे परिवार में आमदनी लगभग न होने के कारण हमें घोर परेशानियों व अपमान का सामना करना पड रहा था। समूह ने लगभग दो वर्ष के कार्य में सबसे पहले समूह सखी के रूप में कार्य किया उसके उपरान्त आर०सेटी० से फूड प्रोसिसिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रेरणा केन्टीन का संचालन कर रही हूँ विद्युत सखी का भी कार्य कर रही हूँ। सभी क्रिया कलापों से वर्तमान में हमारी रू0 12000 प्रति माह हो गयी है। जिससे सामाजिक आर्थिक व सुदृढ निर्णय लेनी की क्षमता का विकास हुआ है। यह कार्य मा० प्रधानमंत्री जी की नारी सशक्तिकरण का दृढ संकल्प हम महिलाओं को वरदान / संजीवनी बूटी से कम नही है।
गीता देवी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह मीतली (बागपत) से जिलाधिकारी महोदय के संवाद में गीता देवी द्वारा बताया कि समूह में शामिल होने के पूर्व हम दो रोज की रोटी के लिए मोहताज हो रहे थे समूह से जुडने के उपरान्त समूह सखी का कार्य किया साथ ही सी०आई०एफ० की धनराशि का उपयोग कर जूट से बनी साम कार्य प्रारम्भ किया। आज हमारा कार्य बहुत अच्छा चल रहा है जिससे रू० प्रतिमाह की आमदनी हो रही है। मा० प्रधानमंत्री जी के दृढ विश्वास व सोच महिलाये आगे बढ़ पा रही है।
. मोनिका, कार्तिक, स्वयं सहायता समूह, फतेहपुर पुटठी बागपत ने संवाद में बताया कि 4 11 दीदियों ने साथ मिलकर 2020 में समूह का गठन कर सभी ने मिलकर कार्य करना प्रारम्भ किया। समूह सखी, विद्युत सखी, ड्राई राशन आपूर्ति एवं मुख्य रूप से 10 सिलाई मशीन लगाकर समूह की सभी दीदियों को प्रशिक्षित कर कार्य प्रारम्भ किया। आज सभी दीदियों ग्राम की अन्य महिलाओं व बच्चो को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सिलाई का कार्य कर रही है। सभी कार्यों से रू0 12-15 हजार प्रतिमाह की आय हो गई है। इस योजना से जुडने पर आमदनी बढने के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढा है व सामाजिक रूप से भी हम आगे बढे है।
सोनिया टंडन, संतोषी स्वयं सहायता समूह शिकोहपुर ने संवाद में बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से पहले गृहणी थी और घर पर रहना, काम करना, यही मेरी कहानी थी। इसके बाद में जब स्वयं सहायता समूह से जूडी तो घर से बाहर जाकर मैने ट्रेनिंग की ओर सीखा की स्वयं सहायता समूह क्या है। आर०एफ०, सी०आई०एफ० का पैसा आने के बाद मैने अपनी आटा चक्की लगाई और मेरी आर्थिक स्थिति सही हुई। मुझे बाहर जाते देख कुछ महिलाओं और व्यक्तियो ने मुझे बहुत बुरा भला कहा, मुझे बहुत बुरा भी लगता था लेकिन मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे समझाया कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पडता है। लोगो का क्या लोगो का काम है कहना। मुझे आत्मविश्वास हुआ और में बाहर जाकर अपना काम पूरे विश्वास से करने लगी ओर फिर मैंने महिलाओ को आगे बढाने के बारे में सोचा फिर सुरज सर ने बताया की ई-रिक्शा के फार्म आये हुए है फिर मैने सीखा और 60 महिलाओं को सिखाया और आज महिने का रू0 10,000 प्रतिमाह कमा रही है। स्वयं आटो रिक्शा चला रही हैं। तथा 60 महिलाओ को प्रशिक्षत किया है। अन्त में मा० प्रधानमंत्री जी की दृढ इच्छा शक्ति व महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को सभी दीदियों ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी, डा० अजीत कुमार उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबन्धक व ब्लॉक मिशन प्रबन्धक मौजूद रहे।

