RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का किया उद्घाटन!पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का भी किया शिलान्यास

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिला के अंतर्गत स्थित केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस योजना की लागत राशि 6.90 करोड रुपये है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कैफेटेरिया भवन का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैफेटेरिया भवन अच्छे ढंग से बना है। इसके बन जाने से यहाॅ आने वाले पर्यटकों को ठहरने में सुविधा होगी। पर्यटक सुविधा केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर केसरिया स्तूप के प्रांगण में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसकी लागत राशि 19.77 करोड रुपये है। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने केसरिया स्तूप के परिसर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महाबोधि मंदिर बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्र उच्चारण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का विकास कार्य इस ढंग से करायें कि यहाॅ आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की सुविधा न हो। मुख्य सड़क से केसरिया बौद्ध स्तूप तक आवागमन हेतू बेहतर पथ का निर्माण करायें। यहाँ आने वाले लोग केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ सहूलियत पूर्वक घूम सकें, इसके लिए सुगम रास्ते का निर्माण कराने हेतू व्यवस्था सुनिश्चित करें। यहाँ काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का उन्होंने निर्देश दिया ताकि रात के समय भी लोग इसे ठीक ढंग से देख सकें। इसके लिए स्तूप के चारों तरफ हाई मास्क लाइट लगाने को कहा जिससे स्तूप के साथ-साथ पूरा प्रांगण रात में जगमग रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया बौद्ध स्तूप का परिक्रमा कर नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सह मोतिहारी जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार
विधि मंत्री शमीम अहमद, विधायक शालिनी मिश्रा एवं मनोज कुमार यादव, विधान पार्षद खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय, बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी की सचिव महाश्वेता महारथी, चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंत कांत मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, बौद्ध भिक्षु एवं आमजन उपस्थित थे।

Related posts

बोर्ड ,निगम के गठन में पासमांदा मुसलमानों को जगह ना मिलने से मायुसी

rktvnews

दरभंगा:जिले के सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में जीविका द्वारा लगाए गए रोजगार मेला में दर्जनों युवक-युवतियों को ऑन द स्पॉट मिला नियुक्ति पत्र।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पंच प्रण और स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

rktvnews

भारतीय पाक कला संस्थान नोएडा ने बीबीए और एमबीए पाक कला के छात्रों के लिए भव्य ओरीएन्टेशन कार्यक्रम के साथ शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 7 आश्रितों को वर्ग-3 एवं 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

राजस्थान रॉयल्स की मालिक कंपनी के साथ मिलकर जयपुर को बनाएंगे स्पोर्टस हब: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment