RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 252जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

संविधान दिवस के अवसर पर बर बधु को संविधान उद्देशिका की दिलाई गई शपथ।

बेटियों का कन्यादान कर रही प्रदेश सरकार।

नव दांपत्य जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न, जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पर ₹51000 का किया जाता है व्यय।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज इंद्रदेव इंस्टिट्यूट एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चमरावल रोड बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बागपत में 252 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भव्य पंडाल लगाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद दिया सभी नव दंपत्तियो को नये वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी उन्होंने बागपत में इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों द्वारा समाज में जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते हुए आज संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की इस पहल का उद्देश्य संविधान के विषय में जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है जिसमें सभी नवयुवकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने कहा शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने कार्य कर रही है प्रदेश सरकार जिसमें कोई भी गरीब व्यक्ति अपनी बेटी की शादी करने से वंचित ना रह सके दोनों पक्षों के परिवारों के मान सम्मान के साथ यह शादियां कराई जाती हैं शादियां सभी के धर्म के रीति रिवाज के अनुसार ही संपन्न कराई जाती है जिनका ऑनलाइन पंजीकरण https://लिएWWW.Cmsvy.upsdc.gov.in करके यह शादी संपन्न कराई गई हैं।
सरकार हर किसी के बारे में गंभीर है और उसे सरकार की योजना से सीधा-सीधा जोड़ रही है की हर किसी के जीवन में खुशी आए हर व्यक्ति के उत्थान के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है मुख्यमंत्री का सपना है कि कोई पिता अपने पुत्र की शादी करने से वंचित नहीं रहना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं कन्यादान किया जाता है उन्होंने कहा यह शादियां सामूहिक शादियां बहुत भव्य रूप से आयोजित की जाती है और उपहार भी दिए जाते हैं सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी वर वधु को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।
जिसमें आज 252जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 193हिंदू व 59मुस्लिम जोड़े थे। सबसे अधिक जोड़े विकासखंड बनौली के65 जोड़ो ने प्रतिभाग किया नगर निकाय टटीरी ने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत शादी हुई,जिनको अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया बागपत में सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।
शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा ₹51000 की धनराशि खर्च की जाती है जिसे ₹35000 लड़की के खाते में ₹10000 का श्रंगार ,ज्वेलरी ,कपड़ों,बर्तन पर खर्च किये जाते हैं व 6हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं जिसमें से दोनों पक्षों के साथ आए अतिथियों के लिए खाने भोजन की व्यवस्था होती है इस शादी में उपहार के रूप में माननीय अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, सहायक खाध आयक्त मानवेंद्र सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी , सहायक आयुक्त सहकारिता इंदू सिंह ,सहायक खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभास राजपूत, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला सहित,समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

डा एस के सिंह विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधि से नवाजे गये-डा जे बी पाण्डेय।

rktvnews

छत्तीसगढ:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए।

rktvnews

पीएफआरडीए ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 में एमएसएमई के लिए एनपीएस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

भोपाल:विक्रम विश्वविद्यालय को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के रूप में नई पहचान मिली है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment