RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जानलेवा हो सकता है कोलेस्ट्रॉल ! लेवल को ठीक रखना है जरूरी :डा सविता रुंगटा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जुलाई। जनहित में स्वास्थ्य पर वार्ता के कुछ लाभदायक अंश प्रकाशित।
स्वास्थ्य के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ी है। सभी स्वास्थ्य ठीक रखना और लंबी आयु जीना चाहते हैं । इसलिए पारिवारिक बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा खर्च हो रहे हैं। स्वास्थ्य ही धन है इसे हर लोगों ने स्वीकार किया है। लेकिन बढ़ते रोगों के प्रकार से चिंता भी बढ़ी है। अक्सर सुना जा रहा है कि “कोलेस्ट्रॉल” बढ़ गया। लेकिन यह क्या है,कैसे बढ़ता है, शरीर पर क्या प्रभाव डालता है और इसके दुष्परिणामों से कैसे बचा जा सकता है ।इस पर जानकारी ली है स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सविता रुंगटा से।

डॉ सविता रूंगटा

बताते चले की डॉक्टर रुंगटा का पूरा परिवार, अपने पति-पत्नी सहित बेटा और पुत्रवधू भी चिकित्सा सेवा में लगे हुए हैं।अपनी मेहनत, सदव्यवहार और सेवा से जनपद में काफी ख्याति प्राप्त की है और अनेक संगठनों से जुड़े हुए हैं।रुंगटा क्लीनिक के जी रोड नवादा आरा में स्तिथ है जहां से चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की जाती है।
प्रश्न के जवाब में इन्होंने बताया कि कोलेस्ट्रॉल फैट की तरह एक चीज है जो शरीर के ब्लड और सेल्स में मौजूद रहते हैं।सेल टिशु और अंगों के निर्माण में इनका होना बहुत जरूरी है ।वो भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही मात्रा में।यह हार्मोन,विटामिन डी और बाइल जूस को भी बनता है। एसडीएल नमक गुड कोलेस्ट्रॉल ,एलडीएल नमक बैड,और गलासिराइड होते हैं। बढ़े हुए एलडीएल लेवल से आर्टिरीज के अंदर फैट बिल्डअप होता है और हर्ट में ब्लड फ्लो को ब्लॉक करता है।यह क्रोनिक डिजीज है जो एक दिन में नहीं होता है। यह धीरे-धीरे आर्टरीज को ब्लॉक करता है और अंततः ब्रेन हेमरेज और हार्ट फेल होने का कारण बनता है। इसे अनदेखी करना जानलेवा हो सकता है।
कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण में आराम तलबी होना, मेहनत नहीं करना,व्यायाम नहीं करना,मीठा, तेल, घी, चिकनाई से भरपूर चीजों का सेवन,शराब का सेवन,मांसाहारी होना,डायबिटीज कंट्रोल नहीं होना,अनियंत्रित मोटापा आदि हैं।कोलेस्ट्रोल बढ़ने से कभी कभी छाती में दर्द तथा श्वास लेने में दिक्कत हो सकती है। इन्होंने बताया कि इसे ठीक रखने के लिए 30 से 40 मिनट ब्रिस्क वॉक,30 मिनट व्यायाम,तेल, घी, मीठा कम तली हुई चीजें नहीं खाएं,शरीर का वजन नहीं बढ़ने दें शराब और धूम्र पान से परहेज रखें।खाने रोटी, हरी सब्जी, दूध, दाल, अंकुरित अनाज आदि का सेवन ज्यादा करें, आपका वजन और कोलेस्ट्रोल दोनों कंट्रोल में रहेगा।
रक्त में कोलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो में तेल, घी, मीठा,तली हुई चीजें,आलू के चिप्स, पकौड़ी, फ्रेंच फ्राई, नमकीन भुजिया, बिस्कुट कचौरी, समोसा आदि है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में हेल्दी ड्रिंक्स मे ग्रीन टी, टमाटर जूस आदि लाभदायक हैं।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक,जीविका दीदियों में हर्ष।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत एवं संस्कृति परस्पर एक दूसरे के पूरक हैं : मृत्युंजय झा

rktvnews

भक्ति मोक्ष का समर्थ साधन : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां।

rktvnews

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड के पंचायत सरकार भवन बरिऔल में जिला स्वीप कोषांग तथा आई.सी.डी.एस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment