RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 नवम्बर। भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गाँव के पीड़ित अंकित पान दुकानदार विकास पासवान के परिजनों से मिलकर उनका हाल समाचार जाना। उन्होंने लोगों की बातों को सुना। घटना की जानकारी लेने के बाद भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि दलितों पर किसी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त से बाहर है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दलितों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं होना चाहिए।

रानीसागर में पीड़ित पान दुकानदार के परिजनों तथा दलित समुदाय के लोगों से बात करते भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा

घटना का विरोध करते हुए उन्होंने दलितों पर अत्याचार की निंदा की। मालूम हो कि रविवार को अंकित पान दुकानदार विकास पासवान को मुखिया के पति कफरू खान के लड़कों ने सिगरेट नहीं देने के बात पर मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसको  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।  घटना से आक्रोशित दुकानदार विकास पासवान के परिजन और पासवान लोगों ने कुछ देर के लिए आरा बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और पुलिस प्रशासन की तत्परता से मामले को समय रहते सलटा दिया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 11 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर:सीवी रमन टैलेन्ट सर्च में दक्ष करियर स्कूल बना बिहार का सर्वोत्तम स्कूल :निदेशक गोपाल मिश्र

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: शाहजादा ने बिहार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री को पानी तो पिला ही दिया है : शिवानंद तिवारी

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखण्ड में स्वयं सहायता समूहों को 2019 दिसंबर से अब तक कुल 13,659 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज की सहायता।

rktvnews

Leave a Comment