RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:यह चुनाव झारखंड के अस्तित्व को बचाने का चुनाव है : संजय सेठ

सिल्ली में एनडीए की जीत सुनिश्चित।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 नवंबर। सिल्ली विधानसभा के रजक टोला, पतरहातु, बारेंदा, चट्टान टोली सोनाहातु में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पदयात्रा कर लोगों से एनडीए प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने यहां के खनिज संपदा एवं जल जंगल जमीन को लूट लिया यही नहीं पिछले 5 साल में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी बढ़ी है, यहां के आदिवासियों और भोली भाली मासूम लड़कियों से शादी कर उनकी संपत्ति हड़प रहे हैं यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है । युवाओं को रोजगार, रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे ऐसे कई वादे किए थे , महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए जनता एनडीए गठबंधन के साथ चलने को तैयार है। भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार से ही हमारा विकास होगा। इस संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण जिला के अध्यक्ष धीरज महतो, पश्चिम बंगाल के विधायक बानेश्वर महतो, जितेंद्र सिंह पटेल, अंबुज रजक, राजा राम महतो, भागीरथ महतो, बीना देवी, सृष्टिधर प्रजापति ,दिलेश्वर कोईरी, सुनील सिंह, यू सी मेहता, खगेश महतो, नीतू देवी, रघुवीर महतो, स्नेहलता महतो शाहिद सैकड़ो की संख्या में भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का निधन, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव सहित विभिन्न सेवाओं के अधिकारी हुए अंत्येष्टी में शामिल

rktvnews

राजस्थान:आईफा का सिल्वर जुबली अवार्ड्स समारोह।

rktvnews

भारत लोन ने 90% रिटेंशन रेट के साथ अपनी बेजोड़ कस्टमर लॉयल्टी को बनाए रखते हुए 2026 तक 2 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की घोषणा की है।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खानों की नीलामी से प्राप्त 704 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि राज्य सरकारों को हस्तांतरित की।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment