RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) ने जुलाई 2023 में रिकॉर्ड उत्पादन और बिक्री की उपलब्धि अर्जित की।

नई दिल्ली/03 अगस्त।भारत में मैंगनीज अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक मॉयल लिमिटेड ने अपनी स्थापना के बाद से जुलाई महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 71 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए जुलाई 2023 में 1.20 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्‍पादन किया। यह मॉयल के इतिहास में जुलाई माह में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।
मॉयल लिमिटेड ने जुलाई 2023 में 0.94 लाख टन की अपनी अब तक की सबसे शानदार बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 69 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि है। यह बिक्री प्रदर्शन घरेलू और अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में मैंगनीज अयस्क की जबरदस्‍त मांग को दर्शाता है।

Related posts

भोजपुर: मोटर साइकिल गिरोह के सदस्य अवैध हथियार और चोरी के सामान संग गिरफ्तार।

rktvnews

झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना बदल रही है किसानों की जिंदगी, फलों का राजा घोल रहा है जीवन में मिठास।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर पुलिस ने तीन अभियुक्त व एक वारंटी समेत चार को भेजा जेल।

rktvnews

जनसेवक में समायोजन को ले किसान सलाहकार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय संदेश का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment