RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)15 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। सभी से कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें ।

Related posts

राष्ट्रीयस्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

लोकसभा ने संविधान (जम्मू-कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया।

rktvnews

स्वच्छोत्सव-2023-1,000 शहरों को अक्टूबर 2024 तक 3 सितारा कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्यः हरदीप एस. पुरी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment