RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)14 नवंबर।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में राजस्व समन्वय समिति की बैठक की गई।
संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल वार म्यूटेशन और परिमार्जन के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों से 75 दिन से अधिक समय अवधि वाले मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी से रेशनलाइज स्थानांतरण किए गए कर्मचारियों के प्रभार नहीं लेने की जानकारी पूछने पर बताया गया की 1 से 2 दिन के अंदर सभी कर्मचारी अपने नये पदस्थापन पर बुधवार ग्रहण करते हुए कार्य प्रारंभ कर देंगे।
पूर्व में परिमार्जन और म्यूटेशन की मामलों को त्वरित गति से निष्पादन करने के लिए कैंप का आयोजन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी अंचलों में किया गया था जिससे काफी हद तक मामलों का निष्पादन हो पाया है परंतु अभी भी लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पुनः दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सभी अंचलों में कैंप लगाकर मामलों शत प्रतिशत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
हथुआ विजयीपुर और बैकुंठपुर अंचल में पूर्व के कैंप के माध्यम से म्यूटेशन और परिमार्जन केलंबित मामलों में आशातीत प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता राजेश को निर्देश दिया गया कि संबंधित अंचल अधिकारियों को 15 दिन का समय निर्धारित करते हुए लंबित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करायें और फिर भी निष्पादन नहीं हो पाने पर इन तीनों अंचलों का जिले में कैंप का आयोजन करते हुए अपने देखरेख में परिमार्जन और म्यूटेशन कनिष्पादन सुनिश्चित करायेंगे।
अभियान बसेरा के आवेदन के सापेक्ष अधिक लंबित मामलों को प्रत्येक स्तर से शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश अंचल अधिकारी डीसीएलआर एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए ।
आपदा प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी स्तर पर लंबित आपदा अनुग्रह राशि भुगतान संबंधी मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
ई मापी की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा वरीय उप समाहर्ता रूपा रानी को निर्देश दिया गया कि लंबित मापी की प्रखंड वार डेट वाइज लंबित ई मापी की रिपोर्ट फॉर्मेट में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व आशीष कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सादुल हसन, वरीय उपसमाहर्ता रूपा रानी ,डीसीएलआर गोपालगंज, डीसीएलआर हथुआ एवं सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फ़रवरी 25

rktvnews

क्या सचमुच सिमट रही है दामन की प्रतिष्ठा?

rktvnews

गौ पालन से पराऊ साहू की आर्थिक हालात सुधरी।

rktvnews

54वें इफ्फी में भारतीय फिल्मकार ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment