RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 01 मार्च।आज बुनियाद केंद्र तरारी ,पीरो भोजपुर में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में दिव्यांगजनों एवं वृद्ध जनों की सक्रिय सहभागिता हेतु पंचायत वार निर्वाचन संबंधित जानकारी एवं प्रचार प्रसार करने हेतु जिला प्रबंधक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में बताया गया की इसका मुख्य उद्देश्य है दिव्यांगजन और वृद्ध जनों के शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इसके लिए ही जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी थे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पौधा देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन saksham ECI मोबाइल ऐप के द्वारा अपना वोट देखकर लोकतंत्र की हिस्सेदारी मे भाग ले सकते हैं ।अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन को बूथ पर व्हीलचेयर ब्रेल लिपि में BV Patt उपलब्ध रहेगा एवं रैंप का भी समुचित व्यवस्था किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के हाथो 10 वृद्ध जनों को चश्मा वितरण किया गया उन्होंने बुनियाद केंद्र की सुविधा के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा किया।इस कार्यक्रम में वृद्ध संघ के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष ,आंगनबाड़ी की सेविका, सहायिका एवं बुनियाद केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।
