RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित अभियोजन वादों, स्पीडी ट्रायल, सत्र न्यायालय के मामलों तथा गंभीर अपराधों में त्वरित विचारण की प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही, जनप्रतिनिधियों से संबंधित मामलों, मानव व्यापार विरोधी वादों तथा वारंट/इस्तेहार/कुर्की की स्थिति पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी पैरवी एवं समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्ता (विशेष), वरीय उप समाहर्ता, विधि शाखा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी, सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सभी विशेष अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

देश बढ़ती के रोकलख

rktvnews

चतरा :उपायुक्त ने 5 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो,जगदीशपुर और आरा मे विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री का डूंगरपुर दौरा- राज्य सरकार महंगाई से राहत दिलाने का संकल्प कर रही पूरा: मुख्यमंत्री

rktvnews

विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024: इरेडा के सीएमडी ने नवीन और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए नवोन्वेषी वित्तपोषण समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

Leave a Comment