RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 नवंबर।ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत कार्यरत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं संकुल स्तरीय संगठनों (CLFs) को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है। हैदराबाद में 21 नवम्बर 2025 को आयोजित प्रतिष्ठित “SHG Federation Awards–2025” में चतरा जिले के दो संकुल स्तरीय संगठनों—धनकेरी आजीविका महिला संकुल स्वंय सम्भाल सहकारी समिति लिमिटेड (इटखोरी) एवं बनहे आजीविका महिला संकुल स्वंय सहायता सहकारी समिति लिमिटेड—ने क्रमशः राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
दोनों समितियों ने वित्तीय अनुशासन, नेतृत्व विकास, सामुदायिक प्रबंधन, पारदर्शी संचालन और आजीविका गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर राष्ट्रीय ज्यूरी ने उन्हें सम्मानित किया। इन महिला संगठनों ने समूह-आधारित आर्थिक मॉडल को सुदृढ़ करते हुए ग्रामीण परिवारों की आय, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
चतरा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि धनकेरी और बनहे संकुल स्तरीय संस्थाओं ने जिस अनुशासन, समर्पण और सामुदायिक नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है, वह पूरे चतरा के लिए गर्व का विषय है। हमारे जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सिद्ध किया है कि संगठित प्रयास, प्रशिक्षण और पारदर्शी प्रबंधन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन इन बहनों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है और भविष्य में भी इनके सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्द्धन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चतरा जिले की इन महिला संगठनों की सफलता न केवल जिले के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं में उभर रहे नेतृत्व, आर्थिक प्रबंधन और सामाजिक सहभागिता को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सशक्त उदाहरण भी है। यह उपलब्धि जिले में सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रशासनिक एवं संस्थागत प्रयासों को और प्रेरणा प्रदान करेगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

6 पिकअप पर लदे पशु जप्त, दो गिरफ्तार।

rktvnews

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:डीडीसी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

चतरा:मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने ली बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment