RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने अवैध खनन/उत्खनन, क्रशर, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 सितंबर। समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा समीक्षा की गई। इस दौरान सीसीएल के पट्टा क्षेत्र, वन क्षेत्रों हो रहे मायका अभ्रक के अवैध उत्खनन व अन्य क्षेत्रों में कोयलें के अवैध उत्खनन व प्रेषण की रोकथाम व अन्य पर विचार विमर्श किया गया। बालू घाटों के संचालन एवं बालू के अवैध भंडारण उठाव एवं परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करें। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग कड़ा रूख अख्तियार करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी अंचलाधिकारी, फैक्टरी इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उसे भूल जाना ही बेहतर होगा! : सुजीत कुमार

rktvnews

01 दिसम्बर को दरभंगा प्रेक्षागृह में विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘सीएम की विशेष चर्चा’ कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पशुपालन विभाग की मिनी और हाई-टेक डेयरियों के लाभार्थियों से संवाद किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आशा चयन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बिहार : विधायक ने की जवइनिया मे बोल्डर पीचिंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग।

rktvnews

तटबन्ध की सुरक्षा हेतु तत्पर है जिला प्रशासन!आम नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment