RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:तरारी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंंकी ताकत।

एनडीए नेताओ ने प्रचंड जीत की कही बात।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 नवंबर।तरारी उपचुनाव के अंतिम दिन भाजपा सहित एनडीए नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में जोरदार प्रचार-प्रसार और जन संपर्क किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सोमवार को पीरो,सहार,तरारी प्रख़ड में कार्यकताओ के साथ बैठक कर हौसला बढाया और 13 नवम्बर को बूथों पर मजबुती से तैनात रहने की बात कही।
वहीं प्रदेश महामंत्री सह तरारी चुनाव प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने तरारी चुनाव पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओ की पार्टी है।भाजपा सहित सभी एनडीए घटक दलो के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है।तरारी के चुनाव मे जनता ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मूड बना लिया है।सभी वर्गो का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनाश का है और तरारी की जनता पिछले नौ वर्षो से विकास से दूर है।यहाँ कोई भी कार्य पिछले विधायक द्वारा नही किया गया है। विशाल प्रशांत मे जनता को तरारी का विकास के लिए आशा दिख रहा है और प्रचंड वोटो से विशाल प्रश़ांत को जिताने का फैसला कर चुकी है।
वहीं पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि तरारी विधानसभा मे जहाँ भी कोई कार्य दिखता है,वह मेरे समय मे किया गया विकास कार्य है। गरीबों के लिए सारी योजनाएँ केन्द्र और राज्य की एनडीए सरकार की देन है।बिना कोई पक्षपात किए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार सभी के विकास का कार्य कर रही है। तरारी मे जनता इस बार विकास पर वोट देने जा रही है और विकास के लिए विशाल प्रशांत पर निर्णय कर चुकी है।उन्होने तरारी की जनता से मतदान के दिन बूथो पर जा कर मतदान करने की अपील की।
भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह ने बताया कि तरारी विधानसभा उपचुनाव मे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन मे एनडीए नेताओं ने घर-घर जा कर जनसंपर्क किया और तरारी के विकास के लिए वोट की अपील की। इसबार तरारी की जनता ने परिवर्तन करने का निर्णय कर लिया है।क्षेत्र के सभी वर्गो मे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन प्राप्त है।

Related posts

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

अर्थों पोलियो क्लीनिक स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित!42 वर्षों से जनपदवासियों की सेवा दे रहा हूं:लायन डा अशोक कुमार सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:राजनीति की शुद्धि ही दीनदयाल जी की प्रेरणा है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर:16 दिसंबर को बापू सभागार पटना में लगेगा भारत का सबसे बड़ा आयुष उद्यमी एक्सपो:डॉ आदित्य विजय जैन

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

Leave a Comment