
RKTV NEWS/सीवान (बिहार)11 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के साथ सभागार उपस्थित जिला के सभी अंचल अधिकारियों को बीते पर्व-त्यौहार के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने पर बधाई देते हुए कहा गया कि सभी पदाधिकारीगण ने अपने-अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।इसकी वजह से जिला में विधि-व्यवस्था से संबंधित पर्व- त्यौहार के दौरान कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
बैठक में सर्वप्रथम लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने अंचल अधिकारियों को सजग होकर कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। नामांतरणवाद की समीक्षा के क्रम में सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।आधार सीडिंग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया की इस महीने की अंत तक शत प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया जाए। जिला पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी गई कि अब से सभी अमीनों के कार्यकलापों की राज्य स्तरीय समीक्षा कर रैंकिंग सूची जारी की जाएगी । अतः अमीनो से सख्ती से काम लेना सुनिश्चित करें ।
आगामी बुधवार को प्रखंडों के वरीय प्रभारी जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा सभी अंचलों के राजस्व कार्यो का निरीक्षण करवाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
अभियान बसेरा पार्ट -2 के तहत वास्तविक रूप से जरूरतमंदों की सूची अपडेट करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।सूची से अयोग्य अर्हता वाले नामों को तत्काल हटाने का निर्देश भी दिया गया।
अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से सप्ताह के प्रतीक शनिवार को आयोजित होने वाले भूमि विवाद निपटारा कैंप के कार्यवाही को पोर्टल पर निश्चित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए उसके निस्तार करने हेतु प्राथमिकता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न सरकारी कार्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों ,थाना, छात्रावास आदि के भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता हेतु तत्परता से भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। प्रत्येक अंचल में तत्काल कम से कम दो जगह पर मछली बाजार बनाने हेतु भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सहायक समाहर्ता सिवान,अपर समाहर्ता सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिवान सदर, महाराजगंज ,जिला भूमि भू अर्जन पदाधिकारी, सिवान जिला के सभी अंचलअधिकारीगण एवं संबंधित कर्मी गण का उपस्थित रहें।
