
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।शहर के बाबू बाजार स्थित एक होटल में तकनीकी शिक्षा पर जोर देने के लिए श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशंस फाउंडेशन के तरफ से गणमान्य शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को आमंत्रित किया गया था। फाउंडेशन के निदेशक साकेत कुमार के द्वारा तकनीकी शिक्षा के बारे में इस सम्मान समारोह में जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे। समारोह में प्लस टू के शिक्षक और प्रधानाध्यापक उपस्थित थे ।उन्हें तकनीकी शिक्षा के बारे में बताया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे लोग गरीब बच्चे को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित करें। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी को आरा शहर में आमंत्रित किया गया था।
