RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि दिनांक 20 नवम्बर 2024 से दिनांक 24 नवम्बर 2024 तक विभिन्न स्थलों पर यथा अहिरौली, नदाँव, भभुअर, बडका नुआँव एवं चरित्रवन बक्सर में पंचकोशी परिक्रमा मेला का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में उपस्थित पंचकोशी परिक्रमा के सदस्यों के द्वारा पंचकोशी मेले के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मेले के विकास हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।
पंचकोशी के सदस्यों के द्वारा भभुअर स्थित सरोवर पर असामाजिक तत्वो के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु अनुरोध किया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी बक्सर को उक्त स्थल का जाँच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी मेला से संबंधित पाँचो स्थलों पर श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधाओं यथा पर्याप्त साफ-सफाई, पीने हेतु पेयजल, बिजली, शौचालय इत्यादि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आयोजन स्थल पर पथों की मरम्मती कराने हेतु निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित स्थलों पर पंचकोशी मेले की महता को प्रदर्शित करने हेतु दीवाल पेटिंग कराने एवं संबंधित स्थलों पर प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार बनाने सहित सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन बक्सर को पाँचों स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जीवन रक्षक दवाएँ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी मेला हेतु विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, पंचकोशी परिक्रमा समिति के सचिव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

बेतिया:”वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” की नयी थीम के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम समारोपूर्वक हुआ सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को ले सभी अनुमंडल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा की सफलता पर लोजपा ने किया प्रेस वार्ता व सम्मान समारोह : राजेश्वर पासवान

rktvnews

हरियाणा के पंचायती राज मंत्री रणबीर गंगवा को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जख्मी हिरण का समाजसेवी ने कराया ईलाज,वन विभाग को किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment