RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: परख द्वारा वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को ले नगर निगम सभागार में की गई परिचर्चा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 सितंबर।आज आरा नगर निगम के सभागार में परख द्वारा आयोजित शहरी वंचित बच्चों को, कैसे शिक्षित हो और मुख्य धारा से कैसे जुड़े इस पर विमर्श हुआ। जिसकी अध्यक्षता उप मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह ने की।
विशिष्ठ अतिथि रंगकर्मी अशोक मानव , एंव पार्षद शमीम आरवी थे।
सरोज सिंह ने कहा कि परख द्धारा इस कार्यक्रम में जहां हमारी जरुरत होगी उसके लिए हर संभव मदद करने की आश्वसन दिया। समाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा की समाज के स्तर पर जो भी मदद पड़ेगी हमसे ये संस्था ले सकती है।हम हर तरह से तैयार हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि समाज के बंचित बच्चे पढ़ लिख जाएं।पार्षद आरवी ने कहा की परख द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसे हम सब मिलजुल कर करेगे । पार्षद मुन्ना महतो ने भी कहा की शिक्षा के महत्व देते हुए अपने यहां जरुरत पड़ी तो लर्निंग सेंटर खोलने में मद्दद करेगें।
इस पूरे सफ़ल आयोजन को संयोजन करने में चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता संटू लाल और आलोक कुमार (दीपक) की सरहनीय भूमिका रही। इसका संचालन निदेशक सुनील श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर शामिल होने वाले प्रमुख लोगो में पर्षद मालती सीता देवी , दीपू तेली, जितेंद्र कुमार, बिभू जैन, जीतू चौरसिया, मन्तु सिंह, भानु दुबे, अभय श्रीवास्तव , बम ओझा ,साहेब लाल लडू भोपाली, और संजय पाल थे।

Related posts

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई उच्चतर प्रभार की स्वीकृति व प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना ने दिखायी ऐतिहासिक शौर्य, पराक्रम और वीरता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि।

rktvnews

विद्यालयों में बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन, गुणवतापूर्ण शिक्षा सहित सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय मिले: जिलाधिकारी।

rktvnews

प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी सहित सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:धनतेरस से एकादशी तक छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment