RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल, 29 अगस्त को बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में शुरू होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की पूर्व संध्या पर सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और एशिया भर के समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने बिहार की सराहना की, जिसने हाल के दिनों में एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की है।

 एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा,

“कल, 29 अगस्त (जो राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती भी है), को पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में शुरू हो रहा है। मैं भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और एशिया भर के समर्थकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।”
“भारत और एशिया भर के लाखों लोगों के दिलों में हॉकी का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मैचों, असाधारण प्रतिभा के प्रदर्शन और यादगार पलों से भरपूर होगा, जो खेल प्रेमियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”
“यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की मेज़बानी कर रहा है। हाल के दिनों में, बिहार ने एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जहाँ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों का आयोजन हुआ है। यह निरंतर गति बिहार की बढ़ती अवसंरचना, जमीनी स्तर पर उत्साह और विविध खेल विधाओं में प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

Related posts

लखीसराय:”जेंडर एकीकरण एवं दीदी अधिकार केंद्र” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:19 पैरामीटर की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सांसद के नेतृत्व में एकता पदयात्रा का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ।

rktvnews

बीजापुर : मछली पालन से निकलेगा समृद्धि का रास्ता

rktvnews

Leave a Comment