RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना :बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधा रक्षासूत।

शमशेर बहादुर पांडे को राखी बांधती उनकी बड़ी बहन

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 अगस्त। हिन्दू धर्म मे सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा सूत बांधने का विधान है। इस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। प्रचलित भाषा में इसे राखी का त्यौहार भी कहा जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधा। पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहा। बहनों ने अपने भाइयों को चंदन, रोली, दही, कुमकुम का टीका लगा कर उनकी आरती उतारी और उनके कलाई पर राखी बांधा। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर भाइयों का मुॅह मीठा कराया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिया और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। दूर रहने वाली बहनों ने अपने भाइयों को ऑनलाइन या ऑफलाइन राखी भेजा।

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रो. लक्ष्मण श्रीवास्तव अपने भाई बहन के साथ

भाइयों ने भी बहनों के यहाँ जाकर राखी बंधवाया। कई घरों में सावन मास की पूर्णिमा को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वहीं कई घरों में सत्यनारायण भगवान की पूजा भी की गई। राखी को लेकर सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कोई अपने भाई के लिए तो कोई अपनी बहन के लिए मिठाई खरीद रहा था।

Related posts

मध्यप्रदेश:आज 33 अभ्यर्थियों ने भरा नाम-निर्देशन पत्र,अब तक 54 अभ्यर्थियों ने भरे 73 नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

मार्च 2024 से जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए यात्री विमान सेवा प्राप्त होगी।

rktvnews

अंगदान मानव स्वभाव का सर्वोच्च नैतिक उदाहरण है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:पोर्टल के प्रारंभ होने से खाद्य सुरक्षा से जुड़ने की प्रक्रिया हुई आसान एवं पारदर्शी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment