RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव मे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष मे मंत्री प्रेम कुमार ने किया जनसंपर्क।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)06 नवंबर। तरारी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में आज 6 नवंबर को बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व भाजपा के वरीय नेता डॉ प्रेम कुमार सहार एवं तरारी प्रखंड के एकबारी, अनुआ,गुलजारपुर,खांडव खुर्द, आठपा एवं सिकरहटा कला में जनसंवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पीएम विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,उज्ज्वला योजना,शौचालय योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि एवं किसान मंधन योजना सहित रेल,सड़क,पुल_पुलिया और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पर लोगों को विस्तार से बताया। वही बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना, नल जल योजना,मत्स्य विपणन योजना, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं मेधावृत्ति आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मतदाताओं को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक सुनील पांडे, भाजपा के जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, मंत्री अंकित सिंह चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरे राम चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद रणजीत राज चंद्रवंशी एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में मतदाता मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले राजद नेताओं ने दिया धरना।

rktvnews

भोजपुर:आधुनिक युग के गीतों को लिखनेवाले राजकुमार हैं कुमार अजय सिंह : डॉ जौहर सफियावादी

rktvnews

2022 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुरी हास्य-व्यंग्य गीत : इं० उदयभान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

Leave a Comment