RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 मई।समाहरणालय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी 4-चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना संबंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश की जानकारी दी। उन्होने कहा आप सभी संबंधित मतगणना एजेंट का फार्म 18 भरवाकर जमा कर दें जिससे उनका पहचान पत्र ससमय बनाया जा सके। अगर किन्ही के पास पहचान पत्र नहीं पाया जाता है उस स्थिति में उन्हे मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं दी जाएगी और जिस टेबल के लिए पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा वह पहचान पत्र उसी मतगणना टेबल के लिए मान्य होगा। इसके अलावे उन्होने कहा अगर किसी भी परिस्थिति में नामित मतगणना एजेंट को हटाना है तो फार्म 19 भरकर जमा करेंगे। फार्म 18 जमा करने का कार्य 01 जून 2024 को संध्या 05:00 बजे तक करा लिया जाय। वहीं उन्होने कहा कि गणन अभिकर्ताओं को मतगणना परिसर में पेन्सिल, पेपर, पेपर पैड के अलावे अन्य कोई सामग्री नहीं ले जा सकते है। चतरा कॉलेज चतरा में प्रातः 08:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा इससे पूर्व सभी ससमय उपस्थित रहेंगे। साथ ही बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से मतगणना से संबंधित समस्याओं को भी साझा करने के लिए आमंत्रित किया।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राग मारवा के सुरों में गुरु की महिमा का सांगीतिक वर्णन।

rktvnews

नौसेना प्रमुख की म्यांमार यात्रा

rktvnews

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामोजी राव के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment