RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार: भोजपुर: नवयुवक संघ नाट्य कला मंच नारायणपुर के अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 अक्टूबर। आज प्राथमिक विद्यालय नारायणपूर के परिसर में नवयुवक संघ नाट्यकला मंच नारायणपूर कोईलवर के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा और शोक सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजली सभा की जानकारी देते हुए संघ के सचिव उमेश कुमार सुमन ने बताया की नवयुवक संघ नाट्यकला नारायण पूर के अध्यक्ष मेघनाथ राय का असामयिक निधन हो गया। आज विद्यालय परिसर में शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश्वर प्रसाद मालाकर ने किया, संचालन उमेश कुमार सुमन सचिव नवयुवक संघ नारायणपूर ने किया, उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत मेघनाथ राय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।
अपने वक्तव्य में उपस्थित नाट्यकला के सदस्यों ने मेघनाथ राय के बारे में विस्तार से जानकारी दी, सुमन ने कहा कि मेघ नाथ राय जी शिक्षा में, भले कम थे, लेकिन मृदुभाषी मिलनसार ,व्यक्तित्व के धनी थे, नाटक के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते थे, परिवार हो या समाज में उनकी एक अलग पहचान थीं।
शोक सभा में प्रीतम कुमार, चेतन शर्मा, देव लाल कुमार, संजीत, जितेंद्र सोनी, सुनील कुमार, चंचल कुमार, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, अंकित, साहेब कुमार, विशाल कुमार, नीतेश कुमार, पिंटो, छोटे लाल, गुड्डू कुमार सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के शुरू होने की घोषणा करेंगे।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक – कुलपति

rktvnews

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

देहरादून:’हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया भव्य शुभारंभ।

rktvnews

हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन को सर्वदा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment