RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माय भारत पोर्टल पर महा पंजीकरण अभियान में बड़ी संख्या में जुड़े युवा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड में विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में माय भारत पोर्टल पर महापंजीकरण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास एवं विभिन्न युवा कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया। स्वयंसेवकों ने युवाओं को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न अवसरों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी तथा पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग किया।अभियान का नेतृत्व उदवंतनगर प्रखंड के स्वयंसेवक राजा कुमार ने किया। इसे सफल बनाने में सुंदरम तिवारी, अंकुश कुमार सिंह, आदित्य सिंह, प्रवीण कुमार, भारती कुमारी एवं अदिति तिवारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

टीमलीज़ एडटेक ने अपनी व्‍यापक कॅरियर आउटलुक रिपोर्ट छमाही 1 (जनवरी-जून 2024) जारी की।

rktvnews

राजनांदगांव : स्वीप थीम की तर्ज पर स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

जिला स्थापना दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लगाई जिले के इतिहास को दिखाती प्रदर्शनी!पुरानी तस्वीरें रही आकर्षण का केंद्र, जिले की पुरानी यादें हुई ताजा।

rktvnews

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

rktvnews

झारखंड: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की शुरुआत पर राज्य की बहनों को दी बधाई।

rktvnews

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट- उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

Leave a Comment