RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )27 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Related posts

महासमुन्द : शासकीय योजना का लाभ उठाकर वर्षा गजेन्द्र ने शुरू किया पैथोलॉजी लैब

rktvnews

भोजपुर:राजेश साहू बने लोजपा रामविलास भोजपुर के कार्यकारी अध्यक्ष।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

भाजपा जिला कार्यालय मे धुमधाम से मना 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवाओं को मिला रोजगार तो समाज के बच्चे पहुँचने लगे शिक्षा के द्वार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment