RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड: रांची:इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाए हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

सरदार वल्लभभाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देशभर में धूमधाम से मनाना है।

झारखंड को लुटेरों, दलालों, बिचौलियों से बचने के लिए यह चुनाव है, जनता भाजपा को जिताएं।

मां-बहनों की इज्जत की परवाह नहीं, हेमंत सोरेन वोट के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 27 अक्टूबर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 27 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बातें बताई है। इस क्रम में दो महापुरुषों का जिक्र किया है। दोनों महापुरुषों की 150वीं जयंती शुरू हो रही है। इसमें एक सरदार वल्लभभाई पटेल और दूसरे भगवान बिरसा मुंडा हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उस दिन दिवाली भी है। इस बार सरदार पटेल की जयंती को और धूमधाम से मानना है।
श्री मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। उनकी भी 150वीं जयंती प्रारंभ हो रही है। उसको भी पूरा देश में धूमधाम से मानना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आज की जो जरूरत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने की है, ताकि झारखंड को हम सब बचा सकें। आज झारखंड जिन लोगों के हाथों में है, दलाल और बिचौलियों के हाथ में झारखंड फंस चुका है। ये लोग सब कुछ लूटने में लगे हुए हैं। झारखंड को लुटेरों से, दलालों से, बिचौलियों से बचने के लिए यह चुनाव है। झारखंड की तमाम जनता से यही अपील करते हैं, निवेदन करते कि झारखंड को बचाने के लिए वे भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है।
श्री मरांडी ने कहा कि यह तो बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन लाचार और विवश हैं। वोट की खातिर वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं। पार्टी भले अलग हो लेकिन सीता सोरेन उनकी भाभी है। उनके आंदोलनकारी भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झारखंड की एक महिला भी है। सीता सोरेन के बारे में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी इस घटिया शब्द का उपयोग करते हैं। उसे शब्द का हम प्रयोग नहीं कर सकते। अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है, तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। जो एक महिला के बारे में, आंदोलनकारी की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू और उनकी भाभी के बारे में इतने घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं और इसके बाद भी हेमंत सोरेन चुप हैं और उनको मंत्रिमंडल से भी नहीं हटा रहे तो सोच सकते हैं कि उनसे झारखंड की मां बहनों की रक्षा कैसे हो सकती है। झारखंड की जनता झारखंड की मां बहन इसको अच्छी तरह से देख रही है। हेमंत सोरेन को अब तो कम से कम जाग जाना चाहिए।

Related posts

सुविज्ञ शिशु मंदिर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित! मानव जीवन का आधार है वृक्ष:सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

भोजपुर:नदी के रास्ते तस्करी, बड़हरा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से डीजीपी ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती!देश के लिए आवश्यक कदम उठा रही मोदी सरकार: सी डी शर्मा।

rktvnews

भोजपुर:किसानों हेतु फॉर्म मशीन बैंक का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

पटना:सरस मेला का हुआ समापन,28 करोड़ रुपए से अधिक का रहा कारोबार,25 राज्यों की रही सहभागिता।

rktvnews

Leave a Comment