RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी महोत्सव से जुड़े लोगों का सम्मान कल -महासचिव शंभू चौरसिया

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 मार्च। रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा शोभा यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख लोगों का सम्मान समारोह कल दिनांक 28 मार्च को मैना सुंदर धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर एक समीक्षात्मक बैठक महासचिव शंभू चौरसिया की अध्यक्षता में की गयी।सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए महासचिव शंभू चौरसिया ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी राम भक्तों का हौसला बढ़ाने के लिए माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष त्रिकाल दर्शी संत श्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज करेंगे तथा सभी राम भक्तों को आशीष प्रदान करेंगे। बैठक में प्रमुख लोगों में गोकुल सिंह, उदय आनंद, राजेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह, हिमांशु केशरी, गोपाल, निखिल, विकी,विभू सिंह, मनीष कुमार,सोनू जी, आलोक बजरंगी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:लघु नाटक के माध्यम से पेपरलीक समस्या का मार्मिक चित्रण।

rktvnews

राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल की शासी परिषद की 99 वीं बैठक आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए – शिक्षा मंत्री

rktvnews

महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा पौधारोपण और सघन सफाई अभियान चलाया गया!पौधारोपण और संरक्षण जीवन के लिए जरूरी:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

08 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment